गोंडा, फरवरी 21 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अजबनगर की सरपूजा पत्नी कमरुद्दीन ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक बीते मंगलवार शाम को पूर्व विवाद को लेकर गांव की किनका पत्नी सीधू अली, समीम, घुटुरा पुत्री सीधू, नानमून ने मिलकर सहन पर आकर देवर के लड़के जीशान व सास खातूना पत्नी बकरीदी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...