रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर/किच्छा, हिटी। किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर परिवार से लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल फोन और लूटी गई नकदी का एक हिस्सा बरामद किया गया है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी की रात करीब 12:40 बजे तीन नकाबपोश बदमाश ग्राम बरा निवासी मूंगफली के थोक व्यापारी नरेश कुमार प्रजापति के घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। बदमाशों ने नरेश कुमार, उनकी पत्नी प्रेमवती देवी, पुत्र वासुदेव और पुत्री वंशिका को तमंचा दिखाकर बंधक बनाया और मारपीट की। इसके बाद घर से 87 हजार रुपये नकद और जेवरात लूट लिए। करीब 40 मिनट तक लूटपाट के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद कर फरार हो गए। प...