प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ गांव निवासी विजय शंकर पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 23 दिसंबर की रात करीब 7:30 बजे अपने घर में रहा। तभी विपक्षी लाठी,डंडा और कुल्हाड़ी लेकर उसके दरवाजे पर आ गए। जाति सूचक गालियां देने लगे। उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह, उसके बेटे निशांत और दूसरे बेटे को भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित विजय शंकर पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने धर्मराज पटेल, मोहित, राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...