प्रयागराज, फरवरी 22 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के लखरांवा गारापुर में चोरों ने पुलिसकर्मी के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। भोर में नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की। उधर, कटियाही गांव में सेंधमारी कर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के चांदी के गहने पार कर दिए। लखरांवा गारापुर निवासी लालचंद्र यादव का बड़ा बेटा प्रमोद यादव मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। लालचंद्र के भतीजे की 19 फरवरी को शादी थी। उनकी तहरीर के मुताबिक, रविवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे चोरों ने उनके कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और बगल के कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोड़कर 60 हजार रुपये नकदी तथा करीब 25 लाख रुपये म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.