गिरडीह, जनवरी 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के बड़की सरिया गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर करीब छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और आराम से चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित विशेश्वर पासवान की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोला। इसके बाद पता चला कि आलमारी वाला कमरा टूटा हुआ है और बक्से में रखे एक लाख रुपये नकद सहित करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। विशेश्वर पासवान मजदूरी का काम करता है। चोरी गए जेवरों में सोने का मंगल सूत्र, हार, चेन, झुमका, कान की बाली, नथिया, अंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.