प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- लालगंज। लीलापुर के घूरीपुर निवासी प्रीती देवी पत्नी फूलचंद्र गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है। गांव के घर में ताला बंद रहता है। आरोप है कि परिवार के एक सदस्य ने ताला खोलकर घर में रखे जेवर कई बार में चोरी कर लिए। पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करके बेचने की बात भी बताई है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...