संवाददाता, मार्च 16 -- मेरठ के कंकरखेड़ा में थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सतीश कुमार का शव शुक्रवार दोपहर घर में ही पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी 54 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र श्यामलाल देवबंद में कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह एक साल से परिवार के साथ सरधना रोड स्थित दीवान चंद एनक्लेव की शिव विहार कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी रेणु, बेटी अदिति व बेटा शौर्य हैं। शुक्रवार को होली की छुट्टी में सतीश घर आए थे। सुबह उन्होंने परिवार के साथ होली खेली। लगभग 12 बजे परिवार के सदस्य कॉलोनी में ही रिश्तेदारी में होली खेलने चले गए। लगभग दो घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.