मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय योग साधना शिविर के चौथे दिन सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से पधारे योगऋषि ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ महाराज ने कहा कि आज के तनावपूर्ण और तेज़ रफ्तार जीवन में शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए योग साधना सबसे सरल और प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। रोज़ाना सिर्फ 20-30 मिनट की योग साधना से तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा जैसी समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के साथ मिलकर योग करें, बच्चों को सिखाएं क्योंकि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र की नींव है। शिविर को मां अन्नपूर्णागिरि आश्रम के महामंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.