फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जेएनवी रोड में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों को एक होकर पारंपरिक मूल्यों और संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता रागिनी और निधि, िव िशष्ट अतिथि भारती मिश्रा ने कहा कि परिवार के सदस्यों को एक साथ लाकर उन्हें संस्कारों, पारंपरिक मूल्योऔर संस्कृति से जोड़ने की जरूरत है। सुमन त्रिपाठी ने कहा कि परिवार को एक साथ भोजन भजन और बातचीत करनी चाहिए। इस दौरान मानसी तिवारी, स्मृति अग्निहोत्री के अलावा प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शुक्ल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...