बिजनौर, जनवरी 6 -- क्षेत्र के गांव टांडा साहूवाला गोसाईवाला में एक परिवार पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव टांडा साहूवाला गोसाईवाला पुष्पा देवी पत्नी नरेश कुमार ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे के दौरान दी तहरीर में कहा कि रविवार को घर के ही करीब में रहने वाले चार लोगों ने बिना किसी कारण उसके पुत्र दिवाकर को रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। सभी के हाथों में धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) व लाठी डंडे थे। बचाव में आए दीपांशु, गगन व पुष्पा देवी को भी जमकर मारा पीटा। मारपीट में हाथ व सिर में गंभीर चोट आई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लि...