रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हटिया सिंह मोड़ के पास स्थित अपार्टमेंट में बुजुर्ग दिव्यांग महिला विश्वासी हन्ना तिरू की गली रेतकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस अब जमीन विवाद के पहलुओं पर भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को परिवार के सदस्यों की संलिप्तता होने की आशंका है। मामले में पूछताछ करने के लिए जब पुलिस की टीम बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों को बुलाने के लिए उसके घर गई तो भतीजा अनिल समेत कई सदस्य गायब मिले। इससे शक परिवार के सदस्यों पर गहरा गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जमीन को लेकर भी परिवार में कुछ विवाद चल रहा है। वैसे पुलिस की टीम लूटपाट समेत हर पहलुओं पर जांच कर रही है। इधर, पुलिस बुजुर्ग महिला के चालक की भी तलाश में जुटी हुई है। अब तक चालक का कुछ पता न...