बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। प्रेमनगर की एक महिला और उसके परिवार की अन्य महिलाओं को एक व्यक्ति फोन करके और अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर परेशान कर रहा है। इस मामले में प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला का कहना है कि आरोपी अपना नाम रवि राजपूत और खुद को अमरोहा का रहने वाला बताता है। कुछ समय पहले उसने कॉल करके परेशान करना शुरू किया तो उन्होंने नंबर बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी, ननद और ननद की बेटी के मोबाइल पर कॉल करना शुरू कर दिया। उन लोगों ने कॉल रिसीव नहीं की आरोपी सोशल मीडिया के जरिए भी अश्लील फोटो और मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। साथ ही परिवार की लड़कियों के दोस्तों को भी कॉल करने लगा। इस पर पीड़ित महिला ने एसपी क्राइम से शिकायत कर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.