फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- जसराना। एक बच्चा परिवार की फटकार के बाद भैंसों के कमरे में जाकर छिप गया। परिवार ने डायल 112 पर जानकारी दी कि बेटा गायब हो गया है। पुलिस ने टीमें लगाकर बच्चे की खोजबीन की। बाद में पुलिस को बच्चा मिल गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान से परिवारों की खुशी लौट रही है। इसके तहत मंगलवार को दिलीप पुत्र राजवीर सिंह निवासी खड़ीत थाना जसराना ने डायल 112 नंबर पर अपने पुत्र के घर से गायब हो जाने की सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस ने तत्काल 2 पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने लड़के की तलाश की तो काफी समय बाद बच्चा पड़ोस के घर में भैंसों के कमरे में छुपा पाया। बच्चे से जानकारी की गयी तो उसने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.