बुलंदशहर, अगस्त 10 -- । जिले के छात्र-छात्राओं के लिए यह अच्छी खबर है। अब उनको छात्रवृत्ति योजना में लाभ देने के लिए आय की सीमा बढ़ाई गई है। सामान्य, पिछड़े व अल्पसंख्यक छात्रों के लिए परिवार की सालाना आय सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये सालाना किए जाने पर शासनस्तर से सहमति बनी है। जल्द ही जिले में इसका अनुपालन कराया जाएगा। छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई योजना का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा। प्रदेश सरकार गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क भरपाई की सुविधा देती है। सरकारी सहायता, प्राप्त सरकारी व मान्यता प्राप्त सभी निजी संस्थानों के लिए यह योजना लागू है। अभी एससी-एसटी छात्रों के लिए सालाना आय सीमा 2.5 लाख रुपये है। शेष सभी वर्गों के लिए यह आय सीमा दो लाख सालाना है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.