नई दिल्ली, जनवरी 6 -- राजधानी दिल्ली दो दिन में दो बड़े हत्याकांड से सिहर गई है। शाहदरा में रविवार को हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या का राज अभी तक खुला भी नहीं था कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में सोमवार को ट्रिपल मर्डर ने सबको झकझोर दिया। इस दर्दनाक घटना के पीछे आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है। यहां मंगल बाजार में एक युवक ने अपनी मां, बहन और छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शाम 5 बजे खुद ही थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बढ़ते कर्ज से परेशान होकर ही 25 वर्षीय यशवीर सिंह ने अपनी मां, बहन व छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। यह भी पता चला है कि घर का मुखिया और यशवीर का पिता छह महीने पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुका है। इसके अलावा परिवार में यशवीर की पत्नी भी है, जिसके बारे में अब तक कुछ पता नहीं...