बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में डिस्ट्रिक्ट वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सीएमओ सभागार में शनिवार को हुई। जिसमें परिवार कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन मोबियस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग तथा पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से उम्मीद परियोजना के अंतर्गत किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन तभी प्रभावी होगा जब इसमें पति-पत्नी दोनों की सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में परिवार नियोजन के सभी साधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और लोगों को जागरूक होकर उनका उपयोग करना चाहिए। पुरुष सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हों...