गिरडीह, सितम्बर 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने बुधवार को मातृत्व शिशु स्वास्थ्य केन्द्र चैताडीह के भव्य समारोह से राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की। कहा कि स्वस्थ महिला परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है। इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने अभियान के मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि महिलाओं में जागरूकता, पोषण की स्थिति में सुधार, नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, क्योंकि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज का निर्माण कर सकती है। कहा कि अभियान में गिरिडीह जिला बेहतर प्रदर्शन करेगा। सबकी सकारात्मक भागीदारी और बेहतर समन्वय की आवश्यकता होगी। यह विशेष अभियान 2 अक्तूबर तक जिले के स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.