गाजीपुर, नवम्बर 30 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिखरते परिवार और टूटते रिश्तों को बचाने के संदेश के साथ विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव गुरुजी रविवार को क्षेत्र के विक्रमपुर गांव पहुंचे। यहां युवा परिषद की ओर से आयोजित परिवार और रिश्ते भारतीय संस्कृति का मूल आधार विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के महासचिव ने बताया कि विशाल भारत संस्थान ने रिश्तों की पूंजी के आधार पर परिवार बचाने का महाअभियान शुरू किया है। संघर्ष समाप्त कर कर्तव्यों को प्राथमिकता देने से पारिवारिक एकता मजबूत होगी। वहीं हनुमान चालीसा फेम और उर्दू कौंसिल की कार्यकारिणी सदस्य नाजनीन अंसारी ...