सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव कलालहटी में परिवारिक विवाद के चलते सगे भाई को गोली मार दी। गोली युवक की बाजू में लगकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेशकर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। घटना रविवार देर रात की है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव कलालहटी निवासी मोहसिन पुत्र रिजवान का अपने सगे भाई फैजान से परिवारिक विवाद के चलते झगड़ा हो गया। विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में फैजान ने घर में रखे तमंचे से मोहसिन पर फायर झोंक दिया। गोली मोहसिन के बाजू से लगकर निकल गई। घटना के बाद घर में भी अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ दोनों भाइयों के घरों पर एकत्र हो गई। परिजन...