गोंडा, मई 17 -- गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी 40 वर्षीय युवक प्रदीप सिंह पुत्र उमेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार की देर रात्रि में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पत्नी साधना सिंह ने बताया कि घर में सब से बड़ा पुत्र 7 वर्षीय एहम सिंह और 5 वर्षीय पुत्री विदुषी सभी लोगों ने एक साथ घर में खाना खाया। इसके बाद कमरे में सोने लगे। देर रात्रि में उसके पति ने फांसी लगा लिया। फांसी से उतार कर तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक का पैतृक आवास खरगूपुर थाना क्षेत्र के परसोंहनी गौभरिया गांव बताया जा रहा है । पत्नी साधना सिंह प्राइमरी विद्यालय में अध्यापक है। मृतक प्रदीप सिंह ठेकेदारी का काम करता था। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.