फरीदाबाद, जनवरी 30 -- पलवल, संवाददाता। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 15 परिवादों में से 8 का मौके पर समाधान कराया। शेष मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनशिकायतें रखी गईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। गांव सीहा के किसानों की बिजली निगम से जुड़ी शिकायत पर उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी की निगरानी में कमेटी बनाकर मार्केट रेट तय करने के आदेश दिए। किठवाड़ी निवासी चतर सिंह की जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी शिकायत की ...