बक्सर, मार्च 29 -- बक्सर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत कार्यरत सभी आईटी सहायकों की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम अंतर्गत पूरे राज्य में सातवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त करने की सराहना की। साथ ही निर्देश दिया कि सभी परिवादों का शत-प्रतिशत निष्पादन करें। बैठक में लोक सेवाओ के अंदर लंबित आवेदनों का अंचलवार समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही आवेदन का निष्पादन समय सीमा पर हो इसके लिए सख्त हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.