जहानाबाद, फरवरी 10 -- अरवल निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद के पास सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में मृत परिवहन विभाग के सिपाही मुकेश कुमार यादव के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अमृशा बैंस समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। जिलाधिकारी ने बताया कि अमृत सिपाही मुकेश कुमार यादव बक्सर जिला के रहने वाले थे। जिला पदाधिकारी द्वारा नियमानुसार उचित सम्मान पूर्वक दाह संस्कार हेतु आवश्यक व्यवस्था प्रदान किये जाने के संबंध में बक्सर के डीएम एवं पुलिस अधीक्षक को सूचना प्रेषित की गई है। डीएम ने कहा कि इस दुखद समय में जिला प्रशासन स्व मुकेश कुमार यादव के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है। फोटो- 10 फरवरी अरवल- 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.