नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच के टाइम स्लॉट बुक होना बंद हो गए हैं। अब निजी ऑटोमेटिक परीक्षण स्टेशन के लिए ही टाइम स्लॉट बुक हो रहे हैं। ऐसे में वाहन मालिकों को निजी स्टेशन में ही वाहनों की फिटनेस जांच करानी होगी। एक जनवरी से व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच निजी ऑटोमेटिक परीक्षण स्टेशन में शुरू होनी थी लेकिन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से परिवहन विभाग के लिए टाइम स्लॉट बुक होना बंद नहीं हुए थे। ऐसे में वाहनों की फिटनेस जांच परिवहन विभाग में ही हो रही थी। परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि मंत्रालय की ओर से परिवहन विभाग में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए टाइम स्लॉट बुक होना बंद कर दिए गए हैं और निजी ऑटोमेटिक परीक्षण स्टेशन के लिए ही टाइम स्लॉट बुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.