नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एक जनवरी से नया नियम लागू होने के बावजूद व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच अब भी परिवहन विभाग कार्यालय में हो रही है। अधिकारियों के अनुसार सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय की ओर से अभी तक वेबसाइट पर परिवहन विभाग के लिए स्लॉट बुकिंग बंद नहीं की गई है। नए नियम के मुताबिक एक जनवरी से व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच निजी स्वचालित परीक्षण स्टेशन में होनी थी और परिवहन विभाग में इसकी सुविधा बंद की जानी थी लेकिन यह लागू नहीं हुआ है। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए ग्रेटर नोएडा के प्रणाम बिल्डर्स परीक्षण स्टेशन शुरू हो गया है लेकिन वाहन जांच के लिए परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में पहुंच रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग की वेबसाइट पर वाहनों की फिटनेस जांच के लिए टाइम स्लॉट बुक होते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.