सिमडेगा, फरवरी 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शनिवार की रात पुलिस लाईन के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के क्रम में अवैध डैजलिंग एवं प्रतिबंधित लाइट लगे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 21 वाहनो से 67.150 रुपए का ऑनलाइन चलान किया गया। डीटीओ ने कहा कि तेज एवं प्रतिबंधित लाईट दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने वाहन चालको से नियम का पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...