रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज किया। साथ ही दस वाहनों के चालान कर जुर्माना भी लगाया। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने दो वाहन ओवरलोड, बिना डीएल और एक वाहन बिना फिटनेस, टैक्स और डीएल के मिलने पर सीज किया। साथ ही दस वाहनों का चालान किया और लगभग एक लाख का जुर्माना लगाया। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.