रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग की टीम ने ओवर स्पीड और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 वाहनों के चालान किये। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। बुधवार को एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 वाहनों के चालान किये। जिसमें ओवर स्पीड में 26 वाहनों के चालान और बिना हेलमेट पर 24 वाहनों के चालान किये गये। साथ ही 76 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। परिवहन विभाग की टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...