रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 45 वाहनों के चालान किए गए। शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अभियान चलाया। ट्रिपल राइडिंग में 20 वाहनों और बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने पर 25 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 45 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। टीम में परिवहन उप निरीक्षक मनोज भंडारी, प्रवर्तन चालक पूरन बिष्ट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...