रुडकी, फरवरी 11 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बुधवार को ओवर लोड भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 25 वाहनों के चालान काटे गए। विभाग की इस खबर से ओवर लोड वाहन के चालकों में हड़कंप मचा रहा। जहां-तहां सड़कों पर वाहन खड़े नजर आए। फेरूपुर, लक्सर व खानपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को अभियान के दौरान 25 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 9 डंपर शामिल हैं, जिनमें से 8 डंपर खनन सामग्री ले जा रहे थे। परिवहन विभाग की टीम ने इस दौरान दो स्कूल बसों का भी चालान किया। इनमें से एक बस की मैकेनिकल स्थिति अत्यंत खराब पाए जाने पर उसकी फिटनेस सस्पेंड करने की संस्तुति की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाह...