जमुई, फरवरी 19 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ट्रैक्टर चालक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र सुधांशु कुमार के बयान पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक के पुत्र सुधांशु कुमार ने परिवहन विभाग की अवर निरीक्षक लवली कुमारी, होमगार्ड के जवान दिलीप कुमार सिंह और निजी चालक नयन सिंह को नामजद आरोपी बनाया है। सुधांशु कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मियों ने महिला अधिकारी के आदेश पर उनके पिता की छाती पर चढ़कर मारपीट किया जिससे अंदरूनी चोटें आई और वह बेहोश हो गए। कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस दौरान मृतक उदय यादव को ट्रैक्टर के मजदूरों ने बचाने का प्रयास किया तो उन लोगों के साथ भी परिवहन कर्मियों ने मारपीट किया। घटना को लेकर गांव वाले काफी आक्रोशित हो गए और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.