जामताड़ा, जनवरी 7 -- परिवहन विभाग की टीम ने चलाया सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान जामताड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के सातवें दिन जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पोसोई मोड़ एवं मिहिजाम में सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विशेष रूप से भारी वाहनों में ओवरलोडिंग, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल लोडिंग तथा चारपहिया वाहनों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर जांच करते हुए वाहन चालकों की काउंसिलिंग की गई। मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जांच किए गए वाहनों पर सेफ ड्राइव, सेव लाइफ स्टीकर लगाए गए। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन मालिकों, चालकों एवं सवारी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग एवं ट्रिपल ...