वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर में 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय परिवहन मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्देश्य 7500 किलोग्राम तक के सकल वाहन भार (जीवीडब्ल्यू) वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू नई एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था के प्रति वाहन स्वामियों, संचालकों और वाहन विक्रेताओं को जागरूक करना है। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने बताया कि मेले में नई 'ओटीटी' संरचना, कर निर्धारण की प्रक्रिया, पंजीकरण संबंधी प्रावधानों तथा अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक वाहनों के लिए 30 जनवरी से वन टाइम टैक्स व्यवस्था लागू की गई है, जिससे कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। नई व्यवस्था के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.