वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। परिवहन विभाग ने 3000 से 7500 किलोग्राम श्रेणी के वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकमुश्त कर व्यवस्था लागू कर दी है। जिले में इसके दायरे में 5200 से अधिक वाहन आ रहे हैं। पहले मालवाहक, मोटर कैब और मैक्सी कैब का कर प्रत्येक तीन माह पर जमा होता था। नई व्यवस्था नए और पुराने दोनों वाहनों पर लागू होगी। इस श्रेणी में जिले के 3500 से अधिक मोटर कैब व मैक्सी कैब तथा 1585 मालवाहक वाहन शामिल हैं। 20 और 21 फरवरी को बाबतपुर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेले में वाहन स्वामियों व ट्रांसपोर्ट यूनियन पदाधिकारियों को नई प्रणाली की जानकारी दी गई। आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नई कर प्रणाली सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी है, जिससे वाहन स्वामियों को पेनाल्टी से राहत मिलेगी। 19 फरवरी तक जिले के 521 वाहन स्वामियो...