शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- नियामतपुर स्थित परिवहन कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय परिवहन मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन भी नई 'वन टाइम टैक्स' व्यवस्था को लेकर जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान किसी वाहन स्वामी से टैक्स जमा नहीं कराया गया, बल्कि नई कर प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने जिले के सभी वाहन शोरूम संचालकों और डीलरों की बैठक कर उन्हें संशोधित कराधान व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को वन टाइम टैक्स की प्रक्रिया, दरों और उसके लाभों की स्पष्ट जानकारी देना डीलरों की जिम्मेदारी होगी। वाहन बिक्री के समय ही ग्राहकों को एकमुश्त कर जमा करने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की भ्रम या बकाया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.