प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रयागराज की ओर से शुक्रवार को परिवहन मेला आयोजित कर 'वन टाइम टैक्स' की जानकारी दी गई। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने वाहन मालिकों को बताया गया कि अब नए से लेकर पुराने कमर्शियल वाहनों पर एक बार कर देना है। कर जमा करने के बाद उन्हें बार-बार कर व जुर्माना से राहत मिलेगी। बताया कि वाहन स्वामियों एवं आमजन को एकमुश्त कर व्यवस्था, कर निर्धारण, कर गणना, भुगतान की विधि तथा समय-सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य रूप से बाइक, तिपहिया मोटर कैब, मैक्सी कैब, सीमित माल वाहक, विशेष प्रयोजन वाहन के कर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन ने वाहन मालिकों को पम्फलेट भी बांटा गया जिसमें कर संबंधित जानकारी दी गई है। इस मेला में ट्रांसपोर्टर, टैक्सी टेम्पो यूनियन...