बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं। उप संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में हल्के व्यावसायिक वाहनों का एक बार में कर जमा कराने के लिए परिवहन मेला आयोजित किया गया। जिसमें परिवहन विभाग की आकर्षक छूट के बारे में बताया गया। एआरटीओ ने बताया कि हल्के परिवहन यानो पर एक बार में कर की दर के लिए भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दो पहिया मोटरसाइकिल( बाइक टैक्सी) यान के मूल्य का 12.5%, तिपहिया मोटर कैब (ऑटो रिक्शा) यान के मूल्य का सात फीसदी, 10 लाख रुपये तक मूल्य के मोटर केब और मैक्सी कैब( तिपहिया मोटर कैब को छोड़कर) मूल्य का 10.50 प्रतिशत ,10 लाख रुपये से अधिक के मूल्य के मोटर कैब और मैक्सी कैब ( तिपहिया मोटर कब को छोड़कर) यान के मूल्य का 12.50 प्रतिशत, संनिर्माण उपस्कर यान या विशेष प्रयोजन यान के लिये यान के मूल्य का 6% , तीन हजार किलो ग्राम तक जीवीडब्ल्यू होने...