मथुरा, जनवरी 29 -- बस एवं कार ऑपरेटरर्स फेडरेशन (एबीसओएफ) और बस एवं कार ऑपरेटर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीओसीआई) उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीओसीआई यूपी के चेयरमैन राकेश कालरा ने की। बैठक में आगरा, अलीगढ़, वृंदावन सहित आसपास के क्षेत्रों के बस एवं कार ऑपरेटर शामिल हुए। बैठक में वाहन की आयु के आधार पर फिटनेस फीस समाप्त करने, पर्याप्त एटीएस केंद्र खुलने तक फिटनेस को अनिवार्य न करने, ऑल यूपी परमिट की वैधता 20 वर्ष करने, चुनाव ड्यूटी में ली गई निजी बसों को यूपीएसआरटीसी के समान भुगतान देने, ग्रामीण स्टेज कैरिज बसों पर यात्री कर में 25 प्रतिशत कटौती, सभी परमिट सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो-अप्रूवल प्रणाली से लागू करने तथा सभी कैब वाहनों पर निजी कारों की तरह एकमुश्त (वन टाइम) टैक्स प्रणाली लागू करने और आवश्यकता अनुस...