मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि/गौरव मिश्रा एक ओर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस आम जनता को सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन अधिनियम के पालन का पाठ पढ़ाते नहीं थकते, वहीं दूसरी ओर जिले के जिम्मेदार अधिकारी ही इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के एक अपर समाहर्ता (एडीएम) से जुड़ा है, जो इन दिनों बिना आगे नंबर प्लेट और शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी लग्जरी गाड़ी से सड़कों पर सफर करते देखे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि, जिस पद पर बैठकर अधिकारी को जिले में कानून-व्यवस्था और नियमों का पालन सुनिश्चित कराना चाहिए, वहीं अधिकारी स्वयं नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर फर्राटे भर रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी और शीशों पर गहरी काली फिल्म न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.