लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र से शीघ्र ही 69 और बसें जुड़ जाएंगी। इन्हें 40 अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। इसमें कस्बाई क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। नई बसों के संचालन से यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी। बस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा। रोडवेज लखनऊ अपने बेड़े में जिन 69 बसों को शामिल करने जा रहा है, सभी अनुबंध पर होंगी। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औपचारिकताएं पूरी होते ही इन नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों में सीएनजी और डीजल बसें शामिल रहेंगी। अनुबंध के आधार पर रूट तय करने के बाद किसी भी दशा में रूट परिवर्तन नहीं किया जाएगा। नई बसों का संचालन शुरू होने से कस्बाई क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें यात्रा के लिए निजी बसों और अन्य निजी सार्वजनिक परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.