हरदोई, फरवरी 8 -- हरदोई, संवाददाता। परिवहन निगम ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने और सेवा गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से "मुझे भी ले चलो अभियान" की शुरुआत की है। इस अभियान में ड्राइवर, कंडक्टर, टीआई एवं टीएस के सकारात्मक प्रयासों से तीन दिन में ही 25 हजार से अधिक यात्रियों की संख्या बढ़ी है। निगम के जिम्मेदारों ने बताया कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी, सकारात्मक व्यवहार से ही यात्रियों का भरोसा बढ़ रहा है। आरएम भुवनेश कुमार ने बताया अभियान के शुरुआती मात्र तीन दिनों में ही लगभग 25,000 यात्रियों की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही बसों के लोड फैक्टर में भी सुधार हुआ है। आरएम ने बताया यह सफलता टीम भावना, समर्पण और जिम्मेदारी से कार्य करने का परिणाम है। कर्मचारी यात्रियों के साथ मुस्कराहट के साथ मिल रहे हैं, सहयोग और अतिरिक्त प्रयासों से उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.