देहरादून, जून 25 -- सीटू से संबद्ध उत्तराखंड परिवहन निगम की यूनियन राज्य पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड नौ जुलाई को प्रस्तावित ट्रेड यूनियनों की देश व्यापी हड़ताल में शामिल होगी। यूनियन के प्रांतीय महामंत्री दयाकिशन पाठक ने बुधवार को हुई बैठक में यह जानकारी दी। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं और नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ यह हड़ताल की जाएगी। इस दौरान राजीव कुमार, सुशील कुमार, धर्मेंद्र बिष्ट, नंदन सिंह रावत, शिव कुमार, शिव शंकर, धनप्रकाश, अनिल कुमार,भैरव सिंह, नीरज शर्मा, गजेंद्र सिंह, मनदीप सिंह आदि शामिल रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन कंडवाल को बार एसोसिएशन के कार्यालय में हड़ताल को समर्थन देने के लिए पत्र सौंपा गया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.