नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दीर्घकालीन योजनाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि परिवहन, धूल प्रबंधन और पौधारोपण से दिल्ली में प्रदूषण को कम किया जाएगा। इसे लेकर योजनाओं पर काम करने के निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिए। वर्ष के अंत तक छह हजार बसों का बेड़ा और चार वर्ष में 35 लाख पेड़ लगाकर प्रदूषण रोकने का दावा किया गया है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी विभाग प्रमुखों से प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए बनाए गए ब्लू प्रिंट के हिसाब से प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ...