हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर । सं.सू. रेलवे प्रशासन की ओर से कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और 08 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाने का निर्णय किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है। दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल तथा 01 एवं 02 मई, 2025 को पोरबंदर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी। दिनांक 27 एवं 28 अप्रैल, 2025 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी। दिनांक 27 अप्रैल, 2025 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.