लखनऊ, मार्च 10 -- आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह से दोपहर तक परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर कूच किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें परिवर्तन चौक गोल चक्कर के अंदर कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र भाटी, प्रदेश महासचिव डॉ. मो. आकिब, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ व जिलाध्यक्ष अजय कुमार आनंद समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपर पुलिस उपायुक्त मध्य मनीषा सिंह को ज्ञापन दिया। दोपहर डेढ़ बजे तक परिवर्तन चौक पर गहमा-गहमी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस की ओर से एक्स अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.