मधुबनी, नवम्बर 6 -- रहिका। राजग गठबंधन की सरकार ने राष्ट्रीय परिदृश्य में परिवर्तन के साथ सर्वांगीण विकास का काम किया है। एनडीए की डबल इंजन सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय बनाया है। उक्त बातें रहिका हाईस्कूल मैदान में बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के चुनावी सभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एजेंडा को साकार नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। माता सीता की जन्म स्थली का भी निर्माण नया स्वरूप देकर राजग गठबंधन की सरकार कर रही है। एनडीए सरकार ने बिहार में महिलाओं को सबल बनाने के लिए दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिया है और आगे दो लाख रुपए देकर नारी शक्ति को और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन सरक...