सीवान, दिसम्बर 15 -- जीरादेई। के नरेन्द्रपुर में में आयोजित परिवर्तन एथलेटिक्स मीट में जिले के विभिन्न स्पोर्ट्स अकादमी व कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, बदराम खोदाईबारी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हाई जंप प्रतियोगिता में कक्षा 9 के विवेक प्रशांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में कक्षा 7 के अनीश कुमार व कक्षा 5 की इरम ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। रिले रेस में कक्षा 9 के साजिद अनवर व कक्षा 8 के जिशान ने बेहतरीन तालमेल के साथ दौड़ लगाते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में कक्षा 9 की साबिया ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय की कोच शिबू...