सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। आईटीसी रोड स्थित सभागार में अधिवक्ता राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसको लेकर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने नया संगठन बनाने पर चर्चा की, जिसका प्रस्ताव युवा अधिवक्ता बृजेश कुमार खन्ना व राकेश पुजनेकी ने रखा और कहा कि जूनियर वकीलों की समस्याओं को हल कराना संगठन का लक्ष्य रहेगा, जिसका सभी अधिवक्ताओं की सहमति से नए संगठन परिवर्तनशील अधिवक्ता संघ सिविल कोर्ट सहारनपुर का गठन किया गया। इस मौके पर संगठन के संयोजक चौधरी सुखपाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ किए जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैय्ये के विरोध में हम सबने मिलकर यह गुट बनाया है, जिसके जरिए अधिवक्ताओं को सम्मान दिलाएंगे। अधिवक्ता सतेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आ...