सोनभद्र, फरवरी 2 -- बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार संभाला। श्री असाटी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में अपनी लगन, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से सफलता के नए आयाम स्थापित कर चुके हैं। संजय असाटी ने जबलपुर से सन् 1988 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद सितंबर सन् 1989 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा में बतौर कार्यपालक प्रशिक्षु के पद पर रहे। सन् 1990 में इनकी पोस्टिंग सीएंडआई मैंटेनेंस विभाग, एनटीपीसी विंध्याचल में हुई। एनटीपीसी विंध्याचल के अतिरिक्त श्री असाटी नें एनटीपीसी ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद में विभिन्न पदों पर रह कर एनटीपीसी परियोजना को ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रबंधन को पूर्ण ...