प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कुंडा और बाबागंज ब्लॉक का निरीक्षण करने का प्रोग्राम सीडीओ डॉ.दिव्या मिश्रा का था, जिसको लेकर कुंडा और बाबागंज दोनों ब्लॉक परिसरों में व्यापक तैयारियां रहीं। लेकिन कतिपय प्रशासनिक कारणों से सीडीओ निरीक्षण को नहीं पहुंची, उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। शनिवार को जिले के परियोजना निदेशक दयाराम यादव ब्लॉक पहुंचे। उन्होंने मनरेगा कार्यक्रमों की समीक्षा की। ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक करके मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ राजेन्द्र नाथ पांडेय, एडीओ पंचायत केवला प्रसाद, एडीओ आईएसबी ब्यास कुमार मौर्य, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...